Posts

हिंदी कहानी - उसने कोई केस अधूरा नही छोड़ा

Image
 "तुम कितना चार्ज करते हो?'  'डिपेंड करता है कि मारना किसे है! आपको ईमेल एड्रेस किसने दिया?' 'सर्च करके ढूढ लिया। मुझे अपने पति से छुटकारा चाहिए,मैं किसी और से प्यार करती हूँ। '  'अपने पति की डिटेल्स और फोटो भेजिए। मैं केस की कीमत क्लाइंट्स की औकात से तय करता हूँ। कल बताऊंगा। '  ....   उसने दर्जनों हाईप्रोफ़ाइल हत्याएं की थीं और पहचान छुपाकर बचा रहा। जिन्दगी के लुत्फ में हरगिज कोई कमी न थी। एक खूबसूरत बीवी और प्यारी सी बच्ची। उसने सोचा कि इस बार आखिरी शिकार करेगा और इस गलीज जिन्दगी से तोबा करके सफेदपोश की तरह जियेगा। थोड़ी देर उसने कुर्सी की पुश्त से सर टिकाए रखा, तभी स्क्रीन पर न्यू रिप्लाई का नोटिफिकेशन दिखा।  फोटो खुद उसकी अपनी थी और डिटेल्स में उसकी प्रत्यक्ष सफेदपोश जिन्दगी के बारे में मालूमात दर्ज थी।  अब उसे एक केस बिना फीस के निबटाना था। उसने आंख बन्द करके अपनी ढाई साल की बच्ची का बतौर बिन माँ की बच्ची तसव्वुर किया और उसे रीढ़ में एक सनसनी सी महसूस हुई। उसने रिवाल्वर निकाली, अपना आखिरी पेग खत्म किया और रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर घोड़ा खींच दिया। ...

गधे की फिक्र - चुटकुला

Image
बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में डाला जाए।" राहगीर ने हैरत से दोनों को देखा और पूछा "उन सबके साथ एक गधे को क्यों कैद किया जाए...? दोनों बूढ़े और ज़ोर-ज़ोर से हंसे, एक दूसरे को देखा और एक बूढ़े ने दूसरे से कहा "देखा रामु !! आ गया ना यकीन तुझे मेरी बात पर, मैं कहता था ना कि, जनता के बारे में कोई भी नहीं पूछेगा...! सब गधे की ही फ़िक्र करेंगे...!!😄🤣

500 और 50 का नोट - प्रेरक प्रसंग

Image
होटल पर बैठे एक शख्स ने दूसरे से कहा यह होटल पर काम करने वाला बच्चा इतना बेवकूफ है कि मैं पाँच सौ और पचास का नोट रखूंगा तो यह पचास का ही नोट उठाएगा। और साथ ही बच्चे को आवाज़ दी और दो नोट सामने रखते हुए बोला इन मे से ज़्यादा पैसों वाला नोट उठा लो, बच्चे ने पचास का नोट उठा लिया। दोनों ने क़हक़हे लगाए और बच्चा अपने काम मे लग गया पास बैठे शख्स ने उन दोनों के जाने के बाद बच्चे को बुलाया और पूछा तुम इतने बड़े हो गए तुम को पचास और पाँच सौ के नोट में फर्क नही पता। यह सुनकर बच्चा मुस्कुराया और बोला-- यह आदमी अक्सर किसी न किसी दोस्त को मेरी बेवक़ूफ़ी दिखाकर एन्जॉय करने के लिए यह काम करता है और मैं पचास का नोट उठा लेता हूँ, वह खुश हो जाते है और मुझे पचास रुपये मिल जाते है, जिस दिन मैंने पाँच सौ उठा लिया उस दिन यह खेल भी खत्म हो जाएगा और मेरी आमदनी भी। ज़िन्दगी भी इस खेल की ही तरह है हर जगह समझदार बनने की जरूरत नही होती, "जहां समझदार बनने से अपनी ही खुशियां मुतासिर होती हो वहां बेवक़ूफ़ बन जाना समझदारी है।"

महिलाओं ! आप मूल्यवान है | Girls or ladies ! you are worth less...

Image
Dear Girls यह आपके लिए है‼️💯 एक महिला एक दुकान में कपड़े पहनकर पहुंची, जिसमें उसका शरीर भी अच्छा दिख रहा था। दुकान के मालिक ने उसे अच्छी तरह से देखा, उसे बैठने के लिए कहा, सीधे उसकी आँखों में देखा और कुछ ऐसा कहा जिसे वह जीवन में कभी नहीं भूल पाएगी। "लेडी, इस दुनिया में भगवान ने जो कुछ भी मूल्यवान बनाया है, वह ढका हुआ है और देखने और खोजने में मुश्किल है।" उदाहरण के लिए: 1. आपको हीरे कहाँ मिल सकते हैं? • जमीन में, ढका और संरक्षित। 2. मोती कहाँ हैं? • समुद्र में गहरा, एक सुंदर खोल में ढका और संरक्षित। 3. आपको सोना कहां मिल सकता है? • जमीन के नीचे, चट्टान की परतों से ढका हुआ और वहां तक ​​पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और गहरी खुदाई करनी होगी। इतना कहकर, उसने फिर उसकी ओर देखा और कहा, "तुम्हारा शरीर पवित्र और अद्वितीय है।" आप सोने, हीरे और मोतियों से कहीं अधिक कीमती हैं, इसलिए आपको भी ढंकना चाहिए। और उन्होंने आगे कहा: "यदि आप अपने कीमती खनिजों जैसे सोना, हीरे और मोती को गहराई से ढक कर रखते हैं, तो आवश्यक मशीनों के साथ एक "प्रतिष्ठित खनन सं...

वीर दुर्गादास #veerDurgadas

Image
मध्यकालीन भारत मे  इस्लामीकरण की आंधी को रोकने के लिए  कितना संघर्ष किया राठौड़ कुल के  वीर दुर्गादास राठौड़ जोधपुर ने -  इसका साक्ष्य तत्कालीन कवि द्वारा लिखा ये दोहाः आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले उपर वास। सैल अणि सूं सैकतो बाटी दुर्गादास।  दोहे का भावार्थ  जानने पर रुंह कांप जाती है  कि कितना कठीन संघर्ष किया ओर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है कि धन्य है मारवाड़ की धरा  जहा ऐसे धर्म रक्षक ने जन्म लिया ।  एक बार एक जाट बंधु  मेहरानगढ दुर्ग देखने गया ओर वहा के ताम झाम देखकर   एक दोहा कहा जो झकझोर देने वाला हैः ढबक ढबक ढौल बाजैं. दे दे ताल नगारा कीः आसा घर दुर्गो नी होवतो , तो सूनन्त होती सारा की।।  कहने का तात्पर्य  आज आप ढौल नगारे बजाकर खुशियां मना रहे है आसकरण पुत्र दुर्गादास नही होता तो  औरंगजेब की इस्लामिकरण की आंधी मे पुरा भारत मे इस्लाम होता उस वीर ने वो आंधी रोककर आपको हिन्दू रखा जो आज आप ढौल बजाकर अपन आप को धन् मान रहे है। औरगंजेब ने एक बार दुर्गादास से पुछा बोल तुझै क्या चाहिए जो चाहिए मांग  मै तुझे ...

बीरबल और अकबर की पहली मुलाकात | अकबर बीरबल की कहानी

Image
अकबर बीरबल की कहानी | बीरबल और अकबर की पहली मुलाकात किस्सा कुछ यों है: बादशाह अकबर ने पान की फरमाइश की। तुरंत शाही पान बनाने वाले कारीगर ने पान का बीड़ा बनाकर पेश किया। बादशाह ने जैसे ही पान खाया पान में चूना जरूरत से ज्यादा होने से मुंह मे तेज जलन हुई। अकबर ने पान बनाने वाले को कहा कि तुरंत एक सेर (किलो से कुछ कम मात्रा) चूना लेकर आये। तो बन्दा तुरंत किले से निकल कर बाज़ार में आया और एक पान बनाने वाले से जाकर कहा कि एक सेर चूना दे दो। वहीँ बीरबल भी पान खा रहे थे। उसे एक सेर चूना मांगते देखा तो पूछा भाई इतने ज़्यादा चूने का क्या करोगे तो बन्दे ने जवाब दिया कि शहनशाह का हुक्म है इसलिए ले जा रहा हूँ। बीरबल समझ गए कि क्या गड़बड़ हुई है। उसे कहा कि साथ मे एक सेर दही भी लेकर जाए। और अगर शाह उसे ये चूना खाने को कहे तो तुरंत खाये और पीछे से सारा दही पी ले। बन्दे को भी समझाया कि क्या माजरा है। अब जैसे ही बन्दा शाह के सामने पहुँचा बादशाह ने तुरंत हुक्म दिया कि सारा का सारा चूना उसे पिला दिया जाए। इतना चूना पीने से आदमी की मौत हो सकती है। परंतु बादशाह के हुक्म की तुरंत तामील की गई। जैसे ह...

आयुर्वेद में वर्णित सोना बनाने की कला

Image
आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण (सोना) बनाने की कला  〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️ वैदिक मंत्र से धातु उत्पादन शक्ति क्या आप जानते है भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था ! भारत पर लगभग 1200 वर्षों तक मुग़ल, फ़्रांसिसी, डच, पुर्तगाली, अंग्रेज और यूरोप एशिया के कई देशों ने शासन किया एवं इस दौरान भारत से लगभग 30 हजार लाख टन सोना भी लूटा ! यदि यह कहा जाए कि आज सम्पूर्ण विश्व में जो स्वर्ण आधारित सम्रद्धि दिखाई दे रही है वह भारत से लुटे हुए सोने पर ही टिकी हुई है तो गलत न होगा ! यह एक बड़ा रहस्यमय सवाल है कि आदिकाल से मध्यकाल तक जब भारत में एक भी सोने की खान नहीं हुआ करती थी तब भी भारत में इतना सोना आता कहाँ से था ? सबसे रहस्यमय प्रश्न यह है कि आखिर भारत में इतना स्वर्ण आया कहाँ से ? इसका एकमात्र जवाब यह है कि भारत के अन्दर हमारे ऋषि मुनियों ने जो आयुर्वेद विकसित किया उसमे औषधिय उपचार के लिए स्वर्ण भस्म आदि बनाने के लिए वनस्पतियों द्वारा स्वर्ण बनाने की विद्या विकसित की थी !  आयुर्वेद में स्वर्ण बनाने की विधि  〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ पवित्र हिन्दू धर्म ग्रन्थ ऋग्वेद पर ...