Posts

आग जलनी चाहिए - दुष्यंत कुमार

Image
आग जलनी चाहिए हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी, शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। - दुष्यन्त कुमार (Dushyant Kumar )

मनुष्य तू बड़ा महान है लिरिक्स | मनुष्य तू बड़ा महान है lyrics

Image
धरती की शान तू है मनु की सन्तान धरती की शान तू है मनु की सन्तान धरती की शान तू  है  मनु  की सन्तान   तेरी मुठ्ठियों में बन्द तूफ़ान है रे मनुष्य तू बडा महान है भूल मत मनुष्य तू बडा महान् है ॥धृ॥ तू जो चाहे पर्वत पहाडों को फोड दे तू जो चाहे नदीयों के मुख को भी मोड दे तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड दे तू जो चाहे धरती को अम्बर से जोड दे अमर तेरे प्राण ---२ मिला तुझको वरदान तेरी आत्मा में स्वयम् भगवान है रे॥१॥ ---मनुष्य तू बडा महान है नयनो से ज्वाल तेरी गती में भूचाल तेरी छाती में छुपा महाकाल है पृथ्वी के लाल तेरा हिमगिरी सा भाल तेरी भृकुटी में तान्डव का ताल है निज को तू जान ---२ जरा शक्ती पहचान तेरी वाणी में युग का आव्हान है रे ॥२॥ ----मनुष्य तू बडा महान् है धरती सा धीर तू है अग्नी सा वीर तू जो चाहे तो काल को भी थाम ले पापोंका प्रलय रुके पशुता का शीश झुके तू जो अगर हिम्मत से काम ले गुरु सा मतिमान् ---२ पवन सा तू गतिमान तेरी नभ से भी उंची उडान है रे ॥३॥ ---मनुष्य तू बडा महान है

अवधपुरी में फिर से राममंदिर लिरिक्स | अवधपुरी में फिर से मंदिर ,जय जय जय श्री राम

Image
अवधपुरी में फिर से मंदिर ,जय जय जय श्री राम तन मन धन सर्वस्व समर्पित ,बने राम का धाम । भव्य राम का धाम , जय जय जय श्री राम ,जय जय जय श्री राम ।। श्रेष्ठ मान मर्यादा अपने ,जीवन से प्रगटाएँगे , भेदभाव सब दूर हटाकर ,स्नेहामृत छलकाएँगे । हर आंगन में ज्ञान का दीपक -2, होंगे पूर्ण काम ।। -----01 तन मन धन सर्वस्व समर्पित ,बने राम का धाम । भव्य राम का धाम , जय जय जय श्री राम ,जय जय जय श्री राम ।। इस युग में शुभ परिवर्तन की, नूतन धार बहानी है , रामराज्य की अमर कथा को, धरती पर दोहरानी है । सारी जगती में मंगल हो -2,तब तक नहीं विराम ।। ---02 तन मन धन सर्वस्व समर्पित ,बने राम का धाम । भव्य राम का धाम , जय जय जय श्री राम ,जय जय जय श्री राम ।। सत्य न्याय की पुनः प्रतिष्ठा ,घर घर में आनंद हो , नई नई रचनाएं विकसे ,सक्रिय सज्जन वृंद हो । सुगठित पवन जीवन अपना -2,गरजे गौरव गान ।। ---3 तन मन धन सर्वस्व समर्पित ,बने राम का धाम । भव्य राम का धाम , जय जय जय श्री राम ,जय जय जय श्री राम ।। धर्म ध्वजा जग में फहरेगी, आतंकों का होगा अंत , देव कृपा से दिव्य धरा ने , पाई अद्भुत शक्ति अनंत । कण-कण में भगव...

मत कर माया को अहंकार लिरिक्स हिंदी

Image
मत कर माया को अहंकार मत कर काया को अभिमान काया गार से काची मत कर माया को अहंकार मत कर काया को अभिमान काया गार से काची हो काया गार से काची जैसे ओस रा मोती झोंका पवन का लग जाए झपका पवन का लग जाए काया धूल हो जासी काया तेरी धूल हो जासी ऐसा सख्त था महाराज जिनका मुल्कों में राज जिन घर झूलता हाथी जिन घर झूलता हाथी हो जिन घर झूलता हाथी उन घर दिया ना बाती झोंका पवन का लग जाए झपका पवन का लग जाए काया धूल हो जासी काया तेरी धूल हो जासी खूट गया सिन्दड़ा रो तेल बिखर गया सब निज खेल बुझ गयी दिया की बाती हो बुझ गयी दिया की बाती रे जैसे ओस रा मोती झोंका पवन का लग जाए झपका पवन का लग जाए काया धूल हो जासी काया तेरी धूल हो जासी झूठा माई थारो बाप झूठो सकल परिवार झूठी कूटता छाती झूठी कूटता छाती हो झूठी कूटता छाती जैसे ओस रा मोती बोल्या भवानी हो नाथ गुरुजी ने सर पे धरया हाथ जिनसे मुक्ति मिल जासी जिनसे मुक्ति मिल जासी बोल्या भवानी हो नाथ गुरुजी ने सर पे धरया हाथ जिनसे मुक्ति हो जासी जिनसे मुक्ति हो जासी हो जिनसे मुक्ति मिल जासी जैसे ओस रा मोती झोंका... झोंका... मत कर माया को अहंकार मत कर ...

भारत "हिटलर और मोदी" - प्रोपेगेंडा की असफल कहानी - विक्टिम नरेन्द्र मोदी

Image
भारत "हिटलर और मोदी" -  प्रोपेगेंडा की असफल कहानी - विक्टिम नरेन्द्र मोदी सन 2002 में हुए दंगो के बाद नरेद्र मोदी की छवि बहुत ही तेजी से ठीक वैसे ही प्रचरित की गयी जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हिटलर की छवि बिगाड़ी गयी ,  नरेद्र मोदी को मॉस मर्डरर की उपाधि दी गयी,हजारो पत्रिकाओ में लेख लिखे गये, सैकड़ो किताबो की खेप बाजार में आने लगी और जिनकी गिनती न की जा सकती वो है इलेक्ट्रोनिक मिडिया के शो .... लेकिन किस्मत मोदी के साथ थी वो आने वाले समय में कभी असफल न हुए, वो लगातार ताकतवर होते गये और विरोधी कमजोर , इससे प्रोपेगेंडा की रफ्ता बढ़ने की बजाय धीमे होती गयी और आज उसी प्रोपेगेंडा का हथियार बनाकर वो पीएम बने और विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के शासक है । अब सोचिये कि दंगो के बाद अगर मोदी सरकार चली जताई और कांग्रेस सरकार आ जाती तो आज मोदी गुजरात के किसी सरकारी भवन में मास मर्डरर का कलंक लिए जीवन गुजार रहे होते।

झूठ के प्रोपेगेंडा के सबसे सफल कहानी -विक्टिम -हिटलर

Image
झूठ के प्रोपेगेंडा के सबसे सफल कहानी - विक्टिम -हिटलर  हिटलर भविष्य न देख पाया की आने वाले समय में उसकी कहानियाँ उसके समर्थक नहीं विरोधी पूरी दुनिया को सुनायेंगे ... हिटलर अगर जीत जाता तो आज हिटलार के स्थान पर होता ब्रिटेन का कातिल राजवंश आंकड़ो के हिसाब से प्रथम विश्वयुद्ध में 20 लाख सैनिक मारे गये,और बंगाल के अकाल में 20 लाख लोग भुखमरी और बीमारियों से मारे गये क्युकी ब्रिटिश सेना ने सारे रसद को अपने सैनिको को भेजना जरूरी समझा  अमेरिका ब्रिटेन जिनसे हिटलर ने लड़ाई लड़ी आगे जाकर उन्होंने ही उसकी कहानी सुनाई और शुरुआत हुई झूठ के प्रोपेगेंडा के सबसे सफल कहानी

लड़के कुत्ते होते है !!!

Image
लड़कों का रोना शुभ नहीं होता है, नहीं, ऐसी मान्यताएं नहीं हैं, पर मुझे लगता है कि लड़कों का रोना अशुभ होता है..मैं जब किसी लड़के को रोते हुए देखता हूँ तो बस यही याद करता हूँ कि मैं आख़िरी बार कब रोया था.. पुरुष रोता नहीं है पर जब वो रोता है, रोम-रोम से रोता है उसकी व्यथा पत्थर में दरार कर सकती है। - हरिशंकर परसाई   लड़के फ़ैल होने पर नहीं रोते, लड़के भूखे रह लेंगे सप्ताह की 4 रातें लेकिन नहीं रोते, लड़के नहीं रोते हैं जब उनके पास महीने के अंतिम दिनों में सुबह की चाय पीने के पैसे नहीं होते हैं, लड़के बाप से जूते खाने के बाद नहीं रोते हैं, लड़के किसी अपने को खो देने के बाद नहीं रोते हैं..अरे ये लड़के तब नहीं रोते जब इनकी प्रेमिका इन्हें छोड़कर चली जाती है, ये तब नहीं रोते जब इनकी प्रेमिका की शादी हो जाती है, या वो किसी और कि हो जाती है... लड़के अक्सर तब रोया करते हैं जब उनकी समस्याओं का आकार उनके हृदय के आकार से कहीं ज्यादा बड़ा हो जाता है, या उनकी समस्याओं की जड़ें अब उनके हृदय से बाहर निकल आयी हैं, और अब ये जड़ें उनके मष्तिष्क में ज़बरन धँस जाने का प्रयास करने लगी हैं..लड़के ...